



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जायका मध्यावधि समीक्षा मिशन ने मंगलवार हिमाचल प्रदेश जायका कृषि परियोजना मुख्यालय, हमीरपुर का दौरा किया. यह मिशन जायका वित्त पोषित कृषि प्रोजेक्ट के कार्यों की मध्यावधि समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर यहाँ पहुंची है।
जायका समीक्षा मिशन का नेतृत्त्व जायका-इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि श्री ताकेउची तकुरो कर रहे हैं, जबकि सदस्य के तौर पर जायका-इंडिया की प्रतिनिधि सुश्री इवामोटो तएको और जायका-इंडिया की विकास विशेषज्ञ सुश्री निष्ठा वेंगुरलेकर शामिल हैं।


परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान और प्रोजेक्ट स्टाफ ने हमीरपुर पहुंचने पर जायका मध्यावधि समीक्षा मिशन के सदस्यों का अभिनन्दन किया।



मिशन ने हमीरपुर के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट में स्थित उठाऊ सिंचाई परियोजना घराहट का दौरा किया। उठाऊ सिंचाई परियोजना, घराट लगभग 43.17 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है।
जिससे लगभग 14.22 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई करना सुनिश्चित हुआ है और 14 किसान परिवारों को इससे लाभ हुआ है। यह सिंचाई योजना इस साल जनवरी में कृषक विकास संघ को सौंप दी गई थी।


मिशन ने कृषक विकास संघ के प्रबंधक सदस्यों के साथ बातचीत की।
जायका मध्यावधि समीक्षा मिशन ने प्रोजेक्ट मुख्यालय में राज्य परियोजना प्रबंधन ईकाई, जिला परियोजना प्रबंधन इकाइयों और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी के अधिकारियों के साथ परियोजना कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक की।
डॉ. सुनील चौहान ने प्रोजेक्ट में हुई प्रगति के बारे में एक प्रेजेंटेशन दिया और किसानों की समृद्धि के लिए लागू किए जा रहे इनोवेशन पर प्रकाश डाला। जायका रिव्यू मिशन ने प्रोजेक्ट स्टाफ के साथ विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
मुख्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान के अतिरिक्त वरिष्ठ सलाहकार बी.एस. संधू, वित्तीय अधिकारी प्रदीप शर्मा, परियोजना उप-निदेशक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. करतार सिंह और डॉ. डी.डी. शर्मा के अलावा, जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. राजिंदर सिंह (सोलन), डॉ. हेम राज (मंडी), डॉ. संतोष शर्मा (हमीरपुर) और डॉ. वाई.पी. कौशल (पालमपुर) और राज्य परियोजना प्रबंधन ईकाई के विषय विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा और डॉ. जगदीश जंजीहा और फील्ड स्टाफ मौजूद थे।

इसी बैठक में परियोजना प्रबंधन सलाहकार इकाई के निदेशक नरेश गोयल, टीम लीडर एवं सह टीम-लीडर और विशषज्ञ भी शामिल हुए।
अगले दो दिन के दौरान यह जायका मिशन काँगड़ा और मंडी की जिला परियोजना प्रबंधन ईकाईयों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करेगा।
इसी दौरान जायका मिशन प्रदेश सरकार के सचिव (कृषि ) डॉ. सी. पॉलरासु के साथ पालमपुर में मध्यावधि समीक्षा को लेकर समापन बैठक भी करेगा।















Total Users : 125683
Total views : 190155