



बड़सर/हमीरपुर:- उप-मंडलाधिकारी (ना.), बड़सर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के प्रस्ताव पर बंबलू पुल से कठियाना तक समन कोठी मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य के चलते यातायात पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

लोक निर्माण विभाग, उप-मंडल बिजहरी के कार्यकारी अभियंता द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार उक्त मार्ग पर दिनांक 05 फरवरी 2026 से 05 मार्च 2026 तक दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी।


यातायात की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में वाहनों को वैकल्पिक मार्ग – सलौनी–कुलहेरा होते हुए पंजर्डा रोड से होकर आवागमन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।



प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें तथा सड़क मरम्मत कार्य में प्रशासन व लोक निर्माण विभाग का सहयोग करें। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सड़क की गुणवत्ता सुधार को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

















Total Users : 125699
Total views : 190172