एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में हिम अकादमी के विद्यार्थियों का स्वर्णिम प्रदर्शन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक भव्य एवं प्रेरणादायक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उल्लास एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।

 

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और तार्किक सोच का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की

 

। कक्षा तीसरी से गौरिक भाटिया, अरविन सिंह एवं वर्दान्या चौहान; कक्षा चौथी से वेदार्थ डाबरा, आरव भारद्वाज एवं अस्मी डोगरा; कक्षा पाँचवीं से अव्यान शर्मा, अगस्त्य शर्मा एवं दिव्यांश धीमान; कक्षा छठी से आद्विक शर्मा, नमन जैन एवं अक्षज शर्मा; कक्षा सातवीं से अभिजय डोगरा, आरुष कुमार एवं अनायेशा सांख्यान; कक्षा आठवीं से अवनी शर्मा, विराट सिंह चौहान एवं निवेदिता शुक्ला तथा कक्षा नौवीं से अधृत सिंह चौहान, दिविशी शर्मा एवं यशवीर सिंह; वहीं कक्षा दसवीं से अभिजय शर्मा, आरव शर्मा एवं एंजल शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

 

 

इस सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा एवं मुख्याध्यापिका श्रीमती कंचन लखनपाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर बधाई दी।

 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन, लगन तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल हैं।

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं।