



टौणी देवी/हमीरपुर:- उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत टौणी देवी-उहल सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 फरवरी तक बंद किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि टौणी देवी-उहल सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 फरवरी तक बंद की गई है।


इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कसीरी महादेव-चौरी-उहल सड़क या कसीरी महादेव-पुंघ-छतरुड़ू सड़क या बराड़ा से पटनौण, बाकर खड्ड, परनाली, उहल सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।



Post Views: 68

















Total Users : 125683
Total views : 190155