



बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने पर जो तर्क भाजपा के सांसद, विधायक और नेता दे रहे थे उसने चलो कहीं न कहीं अनुराग ठाकुर सहमत तो हुए की हिमाचल के साथ गलत हुआ।
हमीरपुर के सांसद अब जो बयानबाजी कर रहे हैं, बजट से पहले कहाँ थे: संदीप सांख्यान


तभी तो हमीरपुर के सांसद कह रहे हैं कि प्रदेश सरकार से मुख्यमंत्री और मंत्री हमारे साथ चले ताकि हम केंद्रीय वित्त मंत्री से बात करें ताकि हिमाचल प्रदेश सरकार पर लगाई गई ब्याज दरों को कम कर किया जा सके, लेकिन फिर से प्रश्न पैदा होता है कि प्रदेश को मिलने वाली रेवन्यु डेफिसिट ग्रांट का जी 16 वे वित्त आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 275 की धारा 1 के अनुसार मिलती थी।



केंद्रीय बजट से केंद्र सरकार एक्सपोज़ हो गई: संदीप सांख्यान
संदीप सांख्यान ने कहा कि हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर जो बात हम पिछले तीन सालों से कर रहे थे वह आज आप कर रहे हो, जब हिमाचल प्रदेश सरकार का रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद कर दिया गया, या फिर अनुराग ठाकुर तब कह रहे हैं।

जब मुख्यमंत्री ने यह केंद्र सरकार को साफ संदेश दे दिया कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार के बने प्रोजेक्टों से भूमि कर लेंगे, क्योंकि वन हमारे है, नदियां हमारी है, खड्डे हमारी है तो क्यों न केंद्र सरकार से इन परियोजनाओं पर भूमि कर लगा दे।
संदीप सांख्यान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर से पूछा है कि जब आपसे प्रदेश सरकार और प्रदेश कांग्रेस के नेता बार बार आप 4 लोकसभा सांसदों, 3 राज्य सभा सांसदों से कह रहे थे कि आप लोग कांग्रेस सरकार की मदद को छोड़ो प्रदेश हित में और प्रदेश जनता की जनता के हित में अपनी केंद्र सरकार से बात करें तब तो आप लोंगो के कानों में जूं तक नहीं रेंगती थी।
अब जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के लोंगो हितों की रक्षा हेतू हिमाचल में स्थापित केंद्रीय परियोजनाओं पर भूमि कर लगाने की बात की है तब आपका माथा ठनका है, यदि आप सभी 7 सांसद पहले ही केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल की जनता के हितों की बात कर लेते तो जो मुसीबत आज हिमाचल की जनता के आगे खड़ी हुई है।
वह खड़ी न होती दूसरे आज आपको भी प्रदेश सरकार को यह नहीं कहना पड़ता कि आप हमारे साथ केंद्रीय वित्त मंत्री के पास साथ चले, संदीप सांख्यान ने कहा अनुराग ठाकुर जी आपकी और केंद्र सरकार की राजनीति केंद्रीय बजट से एक्सपोज़ हो चुकी है, तब आप अब इस तरह की बातें कर रहें हैं।
















Total Users : 125843
Total views : 190409