7 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर-1 के उपभोक्ता

हमीरपुर :-  विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 7 फरवरी तक का समय दिया गया है।

 

सहायक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों सलासी, झनियारी, खग्गल, दड़ूही, कुठेड़ा, नालटी, बाड़ी फरनोल, मसियाणा, डुढाणा, ब्राहलड़ी, धनेड और अन्य गांवों के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 7 फरवरी तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।