



नादौन/हमीरपुर:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 फरवरी, 2026 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन करते हुए महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को वर्तमान में चल रही संघ गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।
बैठक में संघ संस्थापक श्री बी०डी०शर्मा, हमीरपुर , मोहन लाल शर्मा, गौना व श्री रोशन लाल सहोल, निवासी डडोह, तहसील गलोड, ज़िला हमीरपुर के असामायिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया व दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।


बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा 70-75 आयु वर्ग के पेंशनरों को पेंशन संशोधन की वकाया राशि का भुगतान करने तथा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त श्रेणी चार के पेंशनरों को लम्बित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट की संशोधित वकाया राशि की किस्त जारी करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया व साथ ही सरकार से पेंशनरों की समस्त देनदारियां एकमुश्त भुगतान करने का अनुरोध किया गया।



प्रदेश वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य आवश्यक जानकारियां दी गई तथा संघ को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी सदस्यों से पूरा सहयोग देने का आग्रह किया गया।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री जगदीश चन्द शर्मा कारगू , प्रशोत्तम दास शर्मा, शम्भू राम जसवाल, जगदीश शर्मा सासन, अवनीश कुमार, वलदेव सिंह पटियाल, ऊधम सिंह जम्वाल, रत्न चन्द चांगरा, जुल्फी राम वर्मा, धनी राम, राज कुमार, किशोर चन्द शर्मा, जमना दास, रोशन लाल, सरवन सिंह, जगत राम सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

















Total Users : 126570
Total views : 191459