तथ्यों पर बात करें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, हम आपने-सामने बैठने को तैयार: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल के बयान पर राजनीतिक तलझी प्रकट करते हुए कहा है कि बिंदल साहब केंद्रीय बजट में हिमाचल का पक्ष रखने में असफल रहे आपके 7 (4 लोकसभा 3 राज्यसभा) सांसदों में हिमाचल की जनता के प्रति थोड़ी सी भी संवेदना है तो उन्हें रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

 

भाजपा के सांसद प्रदेश के मुद्दों के प्रति संजीदा नहीं तो इस्तीफ़ा दें, संदीप सांख्यान

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को समझना चाहिए कि प्रदेश की जनता के हित क्या है और प्रदेश की जनता के अहित क्या है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के सांसद ही प्रदेश की जनता का मुद्दा रखने में केंद्र सरकार के समक्ष असफल हो चुके हैं और हिमाचल की जनता की सम्वेदनाओं को नहीं समझ पा रहे हैं तो ऐसे में सांसद का दायित्व रह ही क्या जाता है। यह सब प्रदेश को मिलने वाली रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट में सांसदों को भूमिका से स्पष्ट भी हो गया है।

 

रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट पर भाजपा के सांसद व नेताओं की असफल भूमिका…. संदीप सांख्यान 

 

 

संदीप सांख्यान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को कहा कि बीते कल प्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिकी को लेकर सारे आंकड़े प्रदेश की जनता के सामने मीडिया के माध्यम से रखे हैं यदि बिंदल साहब उन आंकड़ो में कोई अतिशयोक्ति है तो आप तथ्य जनता के सामने रखे और हम सीधे तौर पर तथ्यों पर आधारित चर्चा में आमने-सामने बैठने को तैयार है।

 

जब प्रदेश के सांसद ही प्रदेश का मुद्दा रखने में असफल हो तो दायित्व पर बने क्या अधिकार… संदीप सांख्यान

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि बिंदल साहब आप अपने और भाजपा के नेताओं के मीडिया बयानों से प्रदेश की जनता को बरगलाऐं नहीं, प्रदेश की जनता सब जान चुकी है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि पहाड़, नदियां, वन, जंगल, खड्डे, चूना पत्थर और प्रदेश के अन्य संसाधन प्रदेश की संपदा है और इन्हीं संसाधनों के केंद्र की सरकार को प्रतिवर्ष करीब 90 हज़ार करोड़ का राजस्व मिलता है तो ऐसे में हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य की रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने का केंद्र सरकार और भाजपा की मंशा अब जगजाहिर हो चुकी है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष कितनी भी सफाई पेश कर दें लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा का दोहरा चरित्र और हिमाचल के प्रति इनकी संवेदना अब जनता जान चुकी है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार इतनी घबरा गई है कि अब केंद्रीय मंत्री भी हिमाचल में आ कर सफाई देने का काम कर रहें हैं।