



रायबरेली/उत्तरप्रदेश :- रायबरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही 7 युवतियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार युवतियों की मौके पर और अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
भंडारे से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा



यह हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास हुआ। यहां हाल ही में बने एक नए मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। चूली, कोडर और हनुमानगंज गांव की कई महिलाएं और युवतियां प्रसाद लेने पहुंची थीं। शाम करीब 7 बजे सात युवतियां पैदल अपने गांव कोडर लौट रही थीं।



लालगंज की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही
इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही युवतियों को रौंदते हुए निकल गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि युवतियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे एक्सप्रेस-वे पर इधर-उधर जा गिरीं।

मौके पर दो की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले दो ने तोड़ा दम
हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन युवतियों को पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
















Total Users : 126576
Total views : 191465