हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, ज़िला इकाई की बैठक दिनांक 9 फरवरी, 2026 को ज़िला प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई जिसका संचालन महासचिव तोता राम जंजुआ ने किया।

 

बैठक में संघ संस्थापक बी०डी०शर्मा व ज़िला में अन्य सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेश वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, प्रदेश संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, महासचिव तोता राम जंजुआ, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, अवनीश कुमार, जगदीश शर्मा कारगू, देव राज पटियाल, पृथ्वीराज शर्मा, राज कुमार पटियाल जे पी शर्मा आदि प्रमुख रहे।

 

ज़िला स्तरीय बैठक के एजैण्डा में मात्र संघ संस्थापक बी०डी०शर्मा जिनका सेवानिवृत्ति के वाद का जीवन संघ गतिविधियों में रहा। । वक्ताओं द्वारा शर्मा  की संघ के प्रति निष्ठा, प्रयासों एवं योगदान के वारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया।

शर्मा के संघ प्रेम के लिए हम सब सदस्य सदैव ऋणी रहेंगे और उनके लिए संघ के सदस्यों की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम सब उनके सिद्धांतों व पदचिन्हों के अनुरूप संघ के संचालन में पूरा योगदान करेंगे। बैठक निम्न संकल्प के साथ स्थाई तौर से स्थगित की गई।

 

” संकल्प “

 

” हम समस्त सदस्य संकल्प लेते हैं कि हम संघ संस्थापक स्वर्गीय बी०डी०शर्मा जी के दर्शाए गए मार्गदर्शन व सिद्धान्तों के अनुरूप ही पेंशनरों की सेवा व संघ की सुदृढ़ता के लिए पूरी निष्ठा से अपना दायित्व निभाएंगे।

 

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री रोशन पटियाल, अवनीश कुमार, जैसी राम पुरी, जगदीश चन्द शर्मा, राम चन्द कटोच, सुनील कपिल, उर्मिला आनन्द, कमलेश मिश्रा, प्रेम चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, रंजीत सिंह, जोगिंद्र पुंडीर, रमेश चन्द्र भनोट, नानक चन्द, वलदेव सिंह, देश राज शर्मा, संतोष वन्याल, शक्ति चन्द शर्मा, लीला देवी, मदन लाल शर्मा, जगन्नाथ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी/ पेंशनर्ज़ उपस्थित रहे ।