राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव प्लाट आवंटन और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित टेंडर रद्द 

सुजानपुर/हमीरपुर:- राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर -2026 के लिए प्लाट आवंटन , पार्किंग, टैंट शामियाना , स्टाल और अन्य व्यवस्थाओं हेतु 5 फरवरी को आमंत्रित टेंडर फिलहाल रद्द कर दिए गए हैं।

एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने बताया कि कुछ आवश्यक संशोधनों के बाद ये टेंडर दोबारा आमंत्रित किए जाएंगे।