



नई-दिल्ली:- अमेरिका और बांग्लादेश ने सोमवार को एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देश अपने आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं। इस नए समझौते के तहत बांग्लादेश से अमेरिका जाने वाले सामान पर अब 19% टैरिफ लगेगा।

पहले यह दर 20% थी। अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही भारत के साथ भी ट्रेड डील की थी। इस डील के तहत अमेरिका ने भारत से 50 फीसदी टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। बांग्लादेश के साथ ट्रेड डील में ट्रंप ने बड़ा खेल कर दिया है। इससे भारत को कुछ नुकसान हो सकता है।


बांग्लादेश के साथ नई ट्रेड डील में अमेरिका ने यह भी वादा किया है कि बांग्लादेश से अमेरिका आने वाले कुछ खास टेक्सटाइल और कपड़ों के शिपमेंट पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। यानी उन पर ‘जीरो’ टैरिफ होगा।



हालांकि यह जीरो टैरिफ उन्हीं टेक्सटाइल और कपड़ों के शिपमेंट पर होगा जो अमेरिकी कपास और सिंथेटिक फाइबर से बने होंगे।

















Total Users : 126560
Total views : 191448