एसएफआई द्वारा छात्र मांगों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   SFI (स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव से विस्तृत वार्ता की और विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति, छात्रों की मांगों को उनके सम्मुख रखा। एसएफआई ने कुलसचिव के समक्ष विस्तृत रूप से मांगों को रखा ।

 

सह सचिव किशोर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जो खाने की दुकानें है वहां दुकानदारों के द्वारा मनमाने तरीके से छात्रों से पैसे वसूले जा रहे है।

 

किशोर ने कहा कि विश्वविद्यालय में पिंक पटेल पर जो दुकानें है दुकानदारों के द्वारा सब्सिडीज रेट को नहीं लगाया जा रहा किसी भी दुकान में रेट लिस्ट नहीं लगाई जा रही तथा मनमानी तरीके से छात्रों से पैसे लिए जाते हैं ।

 

एसएफआई ने कहा कि सभी दुकानों में सब्सिडाइज रेट लिस्ट को लगाया जाना चाहिए तथा सबसे ज्यादा रेट लिस्ट के अनुसार ही खाना दिया जाना चाहिए ।

एस एफ आई ने आगे बात रखते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर जितने भी यहां दुकान है इन दुकानों के अंदर खाने की गुणवत्ता को लेकर बहुत बड़ा सवाल है

लगातार छात्र दुकानों में खाना खाने से बीमार होते जा रहे हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शोर कोई भी ध्यान नहीं है लगातार इन दुकानों के अंदर खाने की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और अधिक से अधिक मुनाफा कमाने का धंधा दुकानदारों के द्वारा चलाए जा रहा है।

एसएफआई ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से अनुरोध किया कि इन मांगों पर शीघ्र, ठोस और सकारात्मक कार्रवाई की जाए। एसएफआई ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन इन मांगों को गंभीरता से नहीं लेता, तो SFI संवाद, पब्लिक मीटिंग्स और आंदोलन भी करेगा ।