



नई-दिल्ली:- चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का सम्मान करके हैरान कर दिया है। क्योंकि, चीन ही पहले इसमें अड़ंगा लगाता था।

भारत के लिए उसका यह कहना कि वह इसकी इस आकांक्षा को ‘समझता और सम्मान’ करता है, उसके हृदय परिवर्तन का संकेत लग रहा है।


प्रश्न है कि जो चीन चाल साल पहले भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने देने के लिए भी तैयार नहीं था, फिर वह ऐसा क्यों कहने लगा है।



चीन के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) की शेरपा बैठक के लिए 8 से 10 फरवरी के लिए दिल्ली आए हुए थे।
इसी ब्रिक्स शेरपा मीटिंग के लिए भारत आए चीन के कार्यकारी उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू ने 10 फरवरी को विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ रणनीतिक संवाद में यह बयान दिया है।

Post Views: 20















Total Users : 126723
Total views : 191682