



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत दैण, गांव दैण, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर की होनहार बेटी रितिका कौशल, सुपुत्री राजेश कौशल, ने यूजीसी नेट (राजनीति विज्ञान) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

रितिका ने अपने दूसरे प्रयास में 89.5 पर्सेंटाइल के साथ ‘ओनली पीएचडी’ क्वालिफाई किया था तथा तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.77 पर्सेंटाइल के साथ नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव दैण और समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है।



रितिका की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।



इस अवसर पर रितिका कौशल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।
रितिका कौशल की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

















Total Users : 126866
Total views : 191897