



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली ने जारी बयान मे कहा कि बागवानों के MIS की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे सरकार ।
मार्केटिंग बोर्ड द्वारा वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में एपीएमसी चेयरमैन और अधिकारियों के लिए लग्ज़री गाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।


जब बागवान मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) के अंतर्गत बकाया भुगतान का इंतजार कर रहा है, ऐसे समय में इस प्रकार का अपव्यय जनभावनाओं के विपरीत है।



प्रदेश के हजारों बागवानों की मेहनत की कमाई लगभग 150 करोड़ रुपए आज भी MIS के तहत अटके हुए हैं। किसानों को खाद, दवाइयों, सप्रे ऑइल और आगामी सीजन की तैयारियों के लिए तत्काल धनराशि की आवश्यकता है।
हम सरकार से मांग करते हैं कि:
1)MIS के अंतर्गत बागवानों की समस्त बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2)अनावश्यक और विलासितापूर्ण खर्चों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
3)किसान एवं बागवान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार किसान और बागवान हैं। यदि उनकी अनदेखी की गई तो इसका व्यापक प्रभाव पूरे प्रदेश पर पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि वह संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों के हित में त्वरित निर्णय ले।

















Total Users : 126866
Total views : 191897