सीटू ने देश की ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल व शहर के बीचों-बीच जुलूस निकालते हुए की विशाल जनसभा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   सीटू जिला कमेटी हमीरपुर ने देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के अखिल भारतीय हड़ताल के आह्वान पर हमीरपुर में हड़ताल की व शहर के बीचों-बीच जुलूस निकालते हुए गांधी चौक पर विशाल जनसभा की l

 

सुबह से ही सीटू की अलग अलग यूनियनों से जुड़े हजारों मजदूरों के अलग अलग जत्थे नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर के पास इकट्ठा हुए और उसके बाद हमीरपुर शहर से रैली निकालते हुए गांधी चौक पर सभा की l सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर ने कहा कि आज की हड़ताल मोदी सरकार द्वारा देश की मेहनतकश लोगों की गुलामी के लिए बनाये गये चारों लेबर कोड के विरोध में, मनरेगा को खत्म करने के विरोध में, बिजली बोर्डों का निजीकरण करके स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में की जा रही है l उन्होंने कहा कि देश के मजदूरों ने अंग्रेजों से लड़ कर यूनियन बनाने का अधिकार हासिल किया था जिसे आज खत्म किया जा रहा है उन्होंने बताया कि आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद भी लंबी लड़ाई और अनगिनत कुर्बानियों के बल पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए श्रम कानून बनाये गये थे इन 29 श्रम कानूनों को मोदी सरकार ने समाप्त करके चार लेबर कोड बनाये हैं जो कि मजदूरों के गले का फंदे हैं जिसकी डोर देश, विदेश के पूजीपतियों के हाथ में है l
आज की हड़ताल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के 102 और 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने भी अपनी तीन दिन की हड़ताल शुरू कर दी जिनको ठेका प्रथा के तहत रखा गया था और न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है l पूरे देश में अब स्थाई रोजगार को समाप्त करके अंशकालीन भर्ती की जा रही है जिसमें न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है और ना ही रोजगार की सुरक्षा है हिमाचल प्रदेश में भी अब जो मित्रों के नाम पर, जल मित्र, पशु मित्र, बन मित्र, ट्रैफ़िक मित्र और इस तरह की भर्तियां की जा रही हैं जिससे देश के युवाओं का शोषण भयंकर तरीके से बढ़ेगा l
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिकार के कानून मनरेगा को समाप्त कर दिया गया है जिसे हालात और भी गंभीर होने जा रहे हैं गांव के गरीब लोगों के लिए जीने का सहारा मनरेगा भी मोदी सरकार उनसे छीन रही है l
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने देश के बिजली बोर्डों को खत्म करके बिजली क्षेत्र को ही निजी हाथों में देने के मकसद से बिजली विधेयक 2025 संसद में पेश किया है और उसी कड़ी में ये स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं जिसका सीटू और देश की जनता कड़ा विरोध कर रहे हैं l सभा को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्परस यूनियन की जिला सचिव राज कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चार चार महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है और दुनिया भर के काम लिए जा रहे हैं और अब ट्रैफ़िक मित्रों की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि यातायात को बहाल करने के लिए बतौर ट्रैफ़िक मित्र का काम लिया जा सके उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स इसका कड़ा विरोध करती हैं l उन्होंने जोर देकर कहा कि मिड डे मील वर्कर्स को आशा वर्कर्स को भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है और देश की सामाजिक कल्याण की योजनाओं का निजीकरण किया जा रहा है l जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l
सभा को सीटू के जिला सचिव जोगिंदर कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रताप राणा, रंजन शर्मा, धर्म सिंह, सुषमा, नवीन व जितेंद्र धीमान आदि ने भी संबोधित किया l
सभा को संबोधित करते हुए तमाम नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार आम लोगों से भारी भरकम टैक्स वसूल कर देशी विदेशी पूजी पतियों की जेबें भर रही है l
सभा को संबोधित करते हुए

सभी ने मिलकर मजदूरों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया l सभा ही स्पष्ट कर दिया कि स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे और इसके लिए मोर्चेबंदी गांव के स्तर पर करनी होगी l साथ ही जनता से आने वाले समय में इन मुद्दों पर लंबी और निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी करने का आह्वान किया l