पति ने महिला पर कोट्रोल छिड़कर लगा दी आग, झुलसी पत्नी पीजीआई रेफर 

सपलोह/मंडी:-  देवभूमि हिमाचल में ये क्या हो रहा है ? प्रदेश के मंडी शहर में एसिड अटैक की यादें अभी ताजा हैं. उधर, एक और कुछ इसी तरह का वाक्या पेश आय़ा है, जहां पर एक गुस्साए पति ने महिला को पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. झुलसी पत्नी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंडी के कोटली उपमंडल के सपलोह में यह घटना पेश आई है. घरेलू हिंसा विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

 

गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गुस्साए पति ने गुरुवार सुबह अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया औऱ आग लगा दी. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

हालांकि, बाद में यहां से भी पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया. घटना में महिला नीलम का चेहरा और बाल जल गए हैं, घटना के बाद सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया।

 

वहीं, आरएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए और सैंपल लिए. उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

मंडी में तेजाब कांड में हुई थी महिला की मौत

गौर रहे कि मंडी शहर के सैण मोहल्ला में घरेलू विवाद में महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आ चुका है. महिला ने कई दिन तेजाब से घाव के ताव सहते हुए पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा था।

 

15 नवंबर 2025 पति नंद लाल ने पारिवारिक विवाद के बीच तेजाब फेंक पहली मंजिल से धक्का देकर ममता को नीचे गिरा दिया था. इस कांड में प्रशासन तक को हिला दिया था. इस कांड के बाद प्रशासन ने तेजाब की बिक्री व भंडारण पर सख्ती कर दी है।

 

इसके लिए बाकायदा लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है. अब पेट्रोल उड़ेल कर महिला को जलाने का प्रयास मामला सामने आ गया।