अमेरिका ने क्यों हटाया POK को भारत का हिस्सा दिखाने वाला मैप ?

नई-दिल्ली:-  अमेरिका ने इस लिए हटाया था अखंड भारत का नक्शा। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका से संपर्क करके भारत के मैप को हटवाया था, जिसमें पूरे कश्मीर को भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था।

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने मैप को लेकर अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया था, जिसके बाद इसे संसोधित किया गया। 7 जुलाई 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (UST) ऑफिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर भारत का एक मानचित्र पोस्ट किया था।

 

इसमें पूरे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) समेत पूरे जम्मू-कश्मीर और अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र दिखाया था। USTR ऑफिस के हैंडल से बाद में इस मानचित्र को हटा दिया गया।

 

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘हां यह मैप कुछ निश्चित हैंडल पर लगाया गया था। हमने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया।

 

उन्हें पता चला कि यह मैप गैर-कानूनी था।’ उन्होंने आगे कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि अमेरिका की तरफ से हमारे इलाके के कानूनी संयुक्त राष्ट्र से स्वीकृत मैप को हाईलाइट करने के लिए जरूरी सुधार किया गया है।

जो साफ तौर पर जम्मू और कश्मीर को एक विवादित विषय बताता है, जिसका सेटलमेंट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार जनमत संग्रह के जरिए किया जाना है।