द मैग्नेट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया, महाशिवरात्रि पर्व

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर जिला के द मैग्नेट पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी, एल.के.जी. यू.के.जी. के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।

इस कार्यक्रम को शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान जी ने भगवान शिव शंकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया।

छोटे बच्चों ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। जिससे विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण शिवमय हो गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिवरात्रि पर्व हम सब का खुशियों का पर्व है।

 

भगवान शिव की पूजा अर्चना करने वालों को जीवन में मन चाहा फल प्राप्त होता है। और साथ में ही सभी को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।