होली मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 9 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित, लाइट एंड साउंड, मेन ऑर्केस्ट्रा और स्टार कलाकारों के टेंडर 18-19 को

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सुजानपुर में एक से 4 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2026 से संबंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए 9 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

मेले में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एलईडी और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड और स्मारिका की प्रिंटिंग, पगड़ी-दुपटटों की व्यवस्था, पगड़ी बांधने एवं ढोली की व्यवस्था, स्मृति चिह्न, लोकल ऑर्केस्ट्रा, भोजन की व्यवस्था इत्यादि के लिए संबंधित फर्मों से 9 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

 

ये सभी निविदाएं 17 फरवरी सुबह साढे दस बजे तक एसी टू डीसी कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। एसी टू डीसी चिराग शर्मा ने बताया कि ये सभी निविदाएं इसी दिन खोल दी जाएंगी।

 

निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है। इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।

 

 

 

 

लाइट एंड साउंड, मेन ऑर्केस्ट्रा और स्टार कलाकारों के टेंडर 18-19 को

सुजानपुर में एक से 4 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में स्टार कलाकारों की व्यवस्था, लाइट एंड साउंड और मेन ऑर्केस्ट्रा के लिए 3 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि स्टार कलाकारों की व्यवस्था के लिए पात्र इवेंट फर्मों एवं मैनेजरों से 19 फरवरी दोपहर साढे बारह बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी।

 

उन्होंने बताया कि मेन ऑर्केस्ट्रा की निविदाएं 18 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक और लाइट एंड साउंड की निविदाएं 18 फरवरी दोपहर साढे बारह बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं।

 

ये निविदाएं भी उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है।

इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।

 

होली मेले में जर्मन हैंगर और टैंट के लिए 2 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित

 

हमीरपुर :-  सुजानपुर में एक से 4 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2026 के लिए जर्मन हैंगर और टैंट लगाने तथा कुर्सियों इत्यादि की व्यवस्था करने के लिए 2 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

एसी टू डीसी चिराग शर्मा ने बताया कि जर्मन हैंगर लगाने की निविदाएं 21 फरवरी सुबह 11 बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि टैंट, शामियाना और कुर्सियों से संबंधित निविदाएं 19 फरवरी सुबह 11 बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी।

इन निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है। इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।