पीओ सेल को मिली सफलता, घोषित अपराधी नरेश कुमार:  गिरफ्तार

हमीरपुर:- पीओ सेल ने एक सराहनीय सफलता हासिल करते हुए घोषित अपराधी नरेश कुमार (43), पुत्र रंजीत सिंह, निवासी गांव बड़ियार, डाकघर भलतेह, तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर (हि.प्र.) को किया गिरफ्तार,

उक्त आरोपी को दिनांक 25.08.2023 को जेएमएफसी कोर्ट नंबर–3, हमीरपुर द्वारा धारा 125(3) सीआरपीसी के अंतर्गत एक मामले में घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) करार दिया गया था,

आरोपी को दादला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा आगे की कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सदर हमीरपुर को सौंप दिया गया।

यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति पीओ सेल हमीरपुर की प्रतिबद्धता और समर्पित प्रयासों को दर्शाती है।