



हमीरपुर :- दरिद्र नारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम कृष्णानगर हमीरपुर में ट्रस्ट के प्रधान मिलाप सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पात्रों को बच्चों की पढ़ाई हेतु मासिक सहायता कार्यक्रम के तहत राशि का वितरण किया गया।
इस दौरान 13 पात्रों को 21 हजार की राशि वितरित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के संचालक मंडल के सदस्यगण तिलक राज शर्मा, रजनीश जंबाल, विजय कुमार शर्मा, अमित ठाकुर, सोमदत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में सभी उपस्थित वरिष्ठजनों, पात्रों और संचालक मंडल के सदस्यों का ट्रस्ट के प्रधान द्वारा आभार प्रकट किया गया।



Post Views: 17

















Total Users : 127111
Total views : 192297