इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ‌द्वारा आयोजित ‘इंडेन वितरक संवाद सम्मान समारोह सफलतापूर्वक हुआ संपन्न: संजीव डडवाल 

पालमपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ‌द्वारा आयोजित ‘इंडेन वितरक संवाद एवं सम्मान समारोह 202526″ होटल विला कैमिला पालमपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस सम्मानित समारोह में इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक आशुतोष गुप्ता, अनिल कुमार मेहर राज्य प्रमुख एवं एलजी सेल्स हेड शिमला मोहम्मद अमीन तथा एस ओ मंडौ गौरव जौहर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस समारोह में शहीद सुरजीत सिंह गैस सर्विस हमीरपुर को 5 किलो का सिलेंडर विक्रय करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ और एनएफआर सेल में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

शहीद सुरजीत सिंह गैस सर्विस हमीरपुर के प्रबंधक संजीव डडवाल ने इस उपलब्धि के लिए अपने ऑफिस स्टाफ और डिलीवरी स्टाफ की मेहनत ईमानदारी और सेवा के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मिलकर सभी मेहनत करेंगे और आगे नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।