



बड़सर/हमीरपुर:- माननीय मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत बड़सर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 15.02.2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान लहड़ा, CHC गलोड़ के समीप एक पिकअप वाहन को जांच हेतु रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर रविन्द्र सिंह उर्फ मोनू (41 वर्ष), निवासी डुगयाड़, तहसील गलोड़ तथा अमित कुमार उर्फ चोपड़ा (32 वर्ष), निवासी डडोह, तहसील गलोड़ को काबू किया गया।


तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 06 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।



हमीरपुर पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है तथा युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

















Total Users : 127195
Total views : 192429