



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- समय बड़ा बलवान होता है यह आज हिमाचल की जनता को एक बार फिर देखने को मिला जिनकी वजह से धूमल का राजनीतिक कैरियर खत्म हो गया वही शक्श आज प्रेम कुमार धूमल से ले रहे है आशीर्वाद।

जिन्हें कल मिलना था राज सिंहासन उन्हें मिला बनवास


2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सीट से प्रेम कुमार धूमल को हराया था। भाजपा से टिकट मिलने के बाद राणा आज धूमल का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे। राजेंद्र राणा ने प्रेम कुमार धूमल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान भाजपा में शामिल हुए बड़सर से कांग्रेस के बागी इंद्रदत्त लखनपाल भी मौजूद रहे।




राजेंद्र राणा की प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात आज प्रदेश भर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. प्रेम कुमार धूमल के पूर्व शिष्य राजेंद्र राणा ने 2012 में सुजानपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते। 2017 में वह दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। बाद में बीजेपी आलाकमान ने प्रेम कुमार धूमल को हमीरपुर सीट से हटाकर सुजानपुर से चुनाव लड़ने को कहा. उस दौरान प्रेम कुमार धूमल को राजेंद्र राणा से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
खासकर हमीरपुर में धूमल परिवार के समर्थन के बिना बीजेपी नेता की राजनीति अधूरी मानी जाती है. इसीलिए राणा आज धूमल से आशीर्वाद लेने आये। पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर ने खुद राजेंद्र राणा समेत नौ विधायकों को पार्टी में शामिल किया।

















Total Users : 125168
Total views : 189342