आशीष शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष वे अन्य निर्दलीय विधायकों के साथ धूमल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक देहरा होशियार सिंह, कुटलैहड़ से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के साथ हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 विधायक आशीष शर्मा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार धूमल के निवास स्थान पर पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अगामी लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों को लेकर व्यापक चर्चा की एवं भाजपा की झोली में लोकसभा व विधानसभा की सभी सीटें डालने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
 इस दौरान विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी से भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण करने के बाद आशीर्वाद लिया। लोकसभा चुनावों के बारे उनसे चर्चा की। अगामी जो भी भाजपा व धूमल जी रणनीति बनाएंगे उसके तहत कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर देहरा के विधायक होशियार सिंह ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद धूमल जी का आशीर्वाद लिया है। आगामी रणनीति को लेकर उनसे चर्चा की एवं देहरा में आगामी कार्यक्रमों को रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष इस्तीफ़ा स्वीकार न करके अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैँ।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा को मजबूत कर अपने इलाके को मजबूत किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि धूमल जी हम सब के नेता हैं और इनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता है। उनके मार्गदर्शन से प्रदेश और हम. आगे बढ़े हैं। लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों की दृष्टि से भी धूमल जी का आशीर्वाद लिया है।
तीनों निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफ़ा दिया है और यहां भी अगामी रणनीति बनाई गयी है। सरकार वास्तव में उसी दिन गिर चुकी है जब भाजपा के पंद्रह विधायकों को निष्कासित कर बजट पेश किया गया। केंद्र में नरेंद्र् मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी और प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनेगी।