


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठेडा पंचायत में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की !

इस अवसर पर सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी राजेंद्र राणा, हमीरपुर के विधायक व हाल ही में भाजपा में शामिल आशीष शर्मा,हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी सुमित शर्मा, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी सहित भाजपा के जिला मंडल के प्रभारी मौजूद रहे !



भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है ! उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा के छह उपचुनाव के अलावा लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर भी इस दौरान के कार्यकर्ताओं से रूबरू होगी !



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा भाजपा पर खरीद फरोख्त करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि देश की जनता पिछले 55 सालों से कांग्रेस के चल व चरित्र को अच्छी तरह से जानती है और अगर उनका काम करने का तरीका सही होता तो प्रदेश के नौ विधायक का भाजपा में शामिल नहीं होते !
उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त का काम कांग्रेस पूर्व में भी करती आई है ! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ज्वरूप भाजपा पर लगा रहे हैं वह केवल कांग्रेस के पूर्व चरित्र को ही दर्शा रहे हैं ! क्योंकि कांग्रेस पार्टी पूर्व में झूठ और छल की राजनीति करती आई है ! उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबको साथ ले कर चलने का काम करते हैं और इसी संकल्प को प्रदेश में भी काम करती है !


भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे देश में पार्टी अपना स्थापना दिवस माना रही है ! उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता झूठ पर स्थापित कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बाहर करने जा रही है ! उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में हार से घबराकर मुख्यमंत्री आए दिन अनाथ शराब बयान बाजी कर रहे हैं !
राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने जा रहे हैं ! उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री को नोटिस भी भेज दिए जाएंगे ! उन्होंने कहा कि धन के खरीद फरोख्त की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं अगर उनके पास कोई सबूत है तो वह अब उसे न्यायालय में पेश करें !
पंडाल में बने मंच पर पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा का मंडल एवम कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया जन्मदिन !
पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा का जन्मदिन

शनिवार को उनके समर्थकों द्वारा धूमधाम से मंच में मनाया गया ! कुठेडा़ में भाजपा मंडल सुजानपुर और गणमान्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए ! यहां सुजानपुर मंडल अध्यक्ष प्रो विक्रम राणा, जिला पुर्व अध्यक्ष अनिल ठाकुर,महिला मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर,महामंत्री अनिल कौशल,मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर आईटी संयोजक सुभाष चन्द रांगडा़ (रांगडा जी),कमल कटोच,कुठेडा पंचायत प्रधान सतपाल,देई दा नौंण प्रधान सपना राणा, उपप्रधान मंजीत ठाकुर, परशोतम राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक आशीष शर्मा का स्वागत कर जन्मदिन मनाया ! मुख्यअतिथि राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी,भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान,ज़िला युवा मोर्चा मोहन कपिल, मंडल सुजानपुर युवा मोर्चा शुभम राणा,जोगिंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर प्रदीप कुमार, सतीश कुमार,परशोतम,राज कुमार हरि सिंह ने माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी ! इस मौके पर केक भी काटा गया ! भाजपा सुजानपुर मण्डल एवम अन्य गणमान्य लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया ! भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थकों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया ! आपके जन्मदिन पर,सभी ने प्रार्थना की ! कि भगवान आपको जीवन में सभी अच्छी चीजें -स्वास्थ्य,धन,खुशी और सफलता प्रदान करें ! आपके सपने सच हों और आप वह सब हासिल करें जो आपने करने के लिए सोचा था ! यहां बड़ी संख्या में पहुंच कर लोगों ने बधाई दी !


