



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में लहडा, गलोड़ में सम्पन्न हुई। खण्ड़ महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैण्ड़ा से अवगत करवाते हुए खण्ड़ इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी गई।
चर्चा में भाग लेने वालों में ज़िला प्रधान के.सी.गौतम, मु.संगठन सचिव पुरषोत्तम शर्मा, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, सलाहकार श्री अवनीश कुमार, सुरेश कुमार, अमर नाथ शर्मा, जुल्फी राम वर्मा आदि प्रमुख रहे।


पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पेंशन संशोधन की वकाया राशि की दूसरी किस्त का भुगतान मिलने पर सरकार का धन्यवाद किया गया व आग्रह किया गया कि पेंशनरों को मिलने वाले सभी देय आर्थिक लाभ भी एकमुश्त दिए जाएं।



बैठक में ज़िला प्रधान ने खण्ड़ में चलाए जा रहे सदस्यता कार्यक्रम को संतोषजनक वताया व पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि इसे यथावत जारी रखा जाए।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री जगदीश शर्मा सासन, धनी राम शर्मा, जैशी राम, राज कुमार, सुखदेव शर्मा, किशोर चन्द, व्रह्म दास, किशोरी लाल, प्रकाश चन्द, रत्न चन्द, प्यार चन्द सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

















Total Users : 125162
Total views : 189331