


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल बड़सर का सम्मेलन समैला मन्दिर के समीप सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर नितिन कुमार जी प्रदेश सह प्रभारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी 2024 इंन्द्र दत्त लखनपाल विषेश तौर पर मौजूद रहे। कार्य क्रम में वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी के जन्मदिन के उपल्क्ष पर केक काटा गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम रत्न ने की तथा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री राजेश सहगल जी ने बताया कि जिला के पांचों मंडलों में कार्यक्रम कराऐ जाएंगे।इस मौके पर जिला प्रभारी एडवोकेट संजीव डोगरा ।

तथा जिला के दोनों महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा श्री राजकुमार व मदनलाल और मंडल के पदाधिकारि जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह प्रदेश सचिव चंद्र सैन व भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल जी भी उपस्थित रहे।
Post Views: 261


