निर्दलीय विधायकों ने मेरे अधिकारों को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अब हाई कोर्ट के निर्णय का करना होगा इंतजार: कुलदीप सिंह पठानिया

शिमला :- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने कहा कि निर्दलीय विधायकों ने मेरे अधिकारों को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अब हाई कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना होगा क्योंकि समानांतर सुनवाई शुरू हो गई है।

 

इस कारण त्यागपत्र संबंधी सुनवाई को समाप्त नहीं कर सकता। निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र संवैधानिक तौर पर उचित हैं या नहीं, इस पर बोलना नहीं चाहता। उत्तर न्यायालय को दूंगा।

 

संवैधानिक मर्यादाओं के अनुसार मुझे निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र से जुड़े तथ्यों की जांच करना जरूरी है।