


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर लोकसभा चुनाव व विधानसभा उप- चुनाव के लिए शंखनाद आगाज कर दिया है हमीरपुर के गांधी चौक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बीजेपी अध्यक्ष बिंदल हमीरपुर विधानसभा से उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी राजेंद्र, इंद्रदत्त लखनपाल, ओर हमीरपुर सदर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा जनसभा करके अपनी शक्ति प्रदर्शन किया वह लोगों से अपील की की आने वाले लोकसभा में विधानसभा के उपचुनाव में हमारा साथ दें।

सुक्कू सरकार ने हमें प्रताड़ित किया जलील किया लोकतंत्र की हत्या की



गांधी चौक हमीरपुर में आयोजित भाजपा रैली को संबोधित करते हुए विधायक आशीष शर्मा ने कहा है कि सुक्खू सरकार ने हमें जलील किया, प्रताड़ित किया और लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। सरकार ने झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि सीएम जोकि इस क्षेत्र से है, 15 माह बाद पहली बार हमीरपुर बाजार का पैदल दौरा किया। सीएम का हमीरपुर से कोई लगाव नहीं।



उन्होंने कहा कि हम उस दौर में हैं जिसमें भारत का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर पांचवीं बार पांच लाख वोटों से जीतेंगे। आशीष शर्मा ने कहा कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। देश मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है उस विचारधारा के साथ जुड़ने का सौभाग्य मिला है। तीसरी बार मोदी सरकार को लाना है और अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार सांसद बनाना है।
जून महीने के बाद सुक्खू सरकार जाने वाली है: राजेंद्र राणा


रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि गांधी चौक से जो संदेश जाता है वह पूरे प्रदेश में जाता है। कांग्रेस के तंबू जून माह के बाद उखड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमे 12 घंटे में निकाल दिया गया। कोई सुनवाई नहीं हुई। सुक्खू सरकार की क्या मजबूरी थी। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे अभी तक मंजूर नहीं किए गए। सीएम को सोचना चाहिए कि अपने ही जिले के तीन विधायक चले गए। राणा ने कहा कि मुख्य मंत्री का दिल बड़ा होना चाहिए। यह हमीरपुर के नहीं शिमला के मुख्यमंत्री हैं।
इनकी पढ़ाई लिखाई और राजनीति शिमला की है। उन्होंने कहा कि प्रो धूमल भी सीएम रहे, लोगों के काम होते थे, लोगों को महसूस होता था कि हमीरपुर की सरकार है। पूर्व सीएम धूमल ने राज्य चयन आयोग बनाया लेकिन सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया। सुजानपुर में आईपीएच और इलेक्ट्रिकल डिवीजन जयराम सरकार ने खोला, सुक्खू सरकार ने आते ही बंद कर दिए। हमें काले नाग कहा गया, हमें कहा गया बिके हैं, आरोप लगाने वाले आरोप साबित कर दे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार और केंद्र में मोदी सरकार बने।
सरकार ने दी झूठी गरंटियां अब अपनी गारंटी नहीं: इंद्र दत्त लखनपाल
रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने झूठी गरंटिया दी और जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि चुनाव सिर पर आते ही 15-15 सौ रुपए के फार्म भराने शुरू कर दिए जबकि 15 माह आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं का रोना रोते रहे। सरकार के कामों में पारदर्शिता की कमी रही। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर चुने हुए विधायकों को प्रताड़ित किया गया। हमे कुएं के मेंढक और काले नाग कह जलील किया गया। उन्होंने कहा कि सुक्खू को धूमल साहिब से सीखना चाहिए कैसे सरकार चलती है।

यह सुक्खू सरकार नहीं, दुक्खू सरकार है : राजीव बिंदल
भाजपा रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि आज की प्रदेश में विनाशकारी सरकार है। उन्होंने कहा कि यह सुक्खू सरकार नहीं दुक्खु सरकार है जिसने जयराम सरकार द्वारा खोले सारे संस्थान बंद कर दिए।
रोजगार देने वाला संस्थान बंद कर दिया। राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले समय में अति आत्मविश्वास न रखना । हमीरपुर को बीजेपी के शीर्ष स्थान पर रखने का फिर से मौका मिला है।
संकल्प लें कि आने वाले 49 दिन भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370, तुष्टीकरण, पथरबाजी को फिर से शुरू करने की घोषणाएं अपने घोषणा पत्र में कर दी है।
उन्होंने चार जून के बाद केंद्र में मोदी और स्टेट में बीजेपी सरकार बना डबल इंजिन सरकार बनाने की अपील की।
कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला : अनुराग ठाकुर
भाजपा रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के खाते में हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें होगी, इसके अलावा सभी छ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीतेगी और प्रदेश में डबल इंजिन सरकार बनेगी ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों से जनता दुखी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस के झूठे वादों से दुखी है।
इस दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए चार पूर्व विधायक चुनौती नहीं अवसर हैं। जनता को अवसर मिलेगा कि वह सरकार के झूठे वादों से दुखी हो चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला है।
भाजपा के इस रैली में बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, भोरंज से पूर्व विधायक डॉ अनिल धीमान, सुजानपुर की पूर्व विधायिका उर्मिला ठाकुर एवं भोरंज की पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रही।


