सुजानपुर व बड़सर में कांग्रेस के टिकटों को लेकर जंग हुई तेज

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   बड़सर व सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर टिकट की जंग तेज हो गई है। दोनों ही विस क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पसंद पर मुहर लगेगी तथा पांच दिनों के हमीरपुर प्रवास के दौरान वह इसकी टोह भी ले चुके हैं।
हमीरपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी ले चुके हैं टोह
बड़सर में इस समय कांग्रेस के कृष्ण चौधरी, तो सुजानपुर में रणजीत राणा के नाम पर तेजी से विचार हो रहा है। प्रदेश की सियासत में भूकंप लाने वाले बड़सर व सुजानपुर विधानसभा
क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी उतारना कांग्रेस के लिए फिलहाल सिरदर्द बना हुआ है। बड़सर में तो कांग्रेस की दूसरी पंक्ति के नेताओं की सूची लंबी हो गई है, लेकिन सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के खिलाफ सशक्त चेहरा उतारना कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल हो गया है। सुजानपुर में दूसरी पंक्ति का ऐसा सशक्त चेहरा भी उभर कर सामने नहीं आ रहा जिस पर विचार किया जा सके। यहां पर नया विस क्षेत्र बनने के
बाद कोई नया चेहरा उभर ही नहीं पाया। जिससे अब कांग्रेस को यहां काफी दिक्कत हो रही है। कांग्रेस से अब तक यहां पर राजेंद्र राणा का एक छत्र राज था। प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात के कारण हमीरपुर जिला की दोनों ही सीटों का काफी महत्व हो गया है। कांग्रेस के साथ ही यहां पर भाजपा भी कोई कसर शेष नहीं छोड़ना चाहती।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला होने के कारण प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी दोनों सीटें
दोनों ही सीटें जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला होने के कारण प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है, वहीं भाजपा के लिए को किसी चुनौती से कम नहीं है। पिछले विस चुनाव में जिला की पांच में से एक भी सीट नहीं मिली थी। जिसके चलते अब इस बार उपचुनाव के बहाने भाजपा यहां अपना खाता खोलना चाहती है तथा इसकी के बहाने लोकसभा चुनाव में भी बढ़त बनाने की जुगत में है। बड़सर में डेढ़ दर्जन से अधिक नेताओं ने टिकट को आवेदन किया है। लेकिन अभी तक सूत्रों की मानें तो भाजपा
प्रत्याशी आईडी लखनपाल की पहले तक आंख, कान और नाक माने जाने वाले कृष्ण चौधरी कांग्रेस टिकट के सबसे प्रबल दावेदार हैं। कृष्ण चौधरी को पूरी बाड़सर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ ही भौगालिक स्थिति का पता है तथा वह पार्टी के कईपदों के दायित्व का बखूबी निभा चुके हैं। लखनपाल को हर स्तर पर भी घेर सकते हैं। अब देखना यह है कि कांग्रेस हाइकमान किसके नाम पर मुहर लगाता है। माना जा रहा है।
दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पसंद पर मुहर लगेगी 
कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पांच दिनों तक जिला के प्रवास पर रहे हैं तथा इस दौरान वह खुद धरातल पर सर्वे करके लौटे हैं। उनकी पंसद का ही प्रत्याशी यहां पर कांग्रेस उतारेगी तथा दमखम के साथ चुनाव प्रचार करेगी। अब देखना है कि टिकटों के फेर में उलझी कांग्रेस प्रत्याशी उतारने में और कितना समय लगाएगी। लेकिन यह चुनाव प्रदेश के साथ ही जिला की सियासत का रूख मोड सकती है।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में इन नामों पर हो रही चर्चा
वहीं सुजानपुर में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रणजीत राणा व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, युवा नेता अरूण ठाकुर के साथ ही कई अन्य नागों पर भी चर्चा हो रही है।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कई नाम चर्चा में
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण चौधरी, पूर्व विधायक मनजीत डौगत, सुभाष टटवालिया, दीपक शर्मा, नितिन शर्मा व कमल पठानिया के साथ और भी कई चेहरों के नाम पर चर्चा हो रही है।