अनीश रोहान ने सोशल मीडिया की टीम सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की मुलाकात 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- लोकसभा सोशल मीडिया समन्वयक व सुजानपुर के युवा कांग्रेस प्रभारी अनीश रोहान ने मुख्यमंत्री के सुजानपुर दौरे के दौरान सुजानपुर सोशल मीडिया की टीम सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की ।

 

अनीश ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री महोदय से लोकसभा व 6 विधानसभा में सोशल की भूमिका पर चर्चा हुई व साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का उन्हें सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सभी लोकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में डलवाएगा और साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशीगद्दार नेताओं का असली चेहरा जनता के बीच ले जाएगा और उन्हें पूरा यकीन है कि हिमाचल की जनता इन मौकापरस्त बिकाऊ नेताओं को हराकर घर बिठाएगी।

 

इस मौके पर उनके साथ अमृत आजाद, केशव ठाकुर, मनोज कुमार शर्मा, अक्षु ब्राह्मण, राजकुमार धीमान, अंशु चौधरी, सौरभ धीमान, संजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।