



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने मीडिया में प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कि मंडल सुजानपुर और बड़सर की बैठकों का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने की। इन बैठकों में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे और इस बैठक में बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इन्द्र दत लखनपाल, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सन्नी सुक्ला व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर (प्रिंस ) विशेष रूप से आमंत्रित रहे। इस बैठक में युवा मोर्चा ने आगामी लोकसभा चुनावों व विधानसभा उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी कि जीत सुनिश्चित करने की रूप रेखा तैयार की।


इसमें लोक सभा चुनाव में हमीरपुर सीट से प्रत्याशी अनुराग ठाकुर जी व विधानसभा उप चुनाव बड़सर व सुजानपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशों को भारी मतों से जीत दिलवाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है और चुनाव के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा हर शक्ति केंद्र में प्रभारियों की नियुक्तियां करने का निर्णय लिया गया।



प्रदेश में लोकसभा और विस उपचुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। युवाओं को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, और रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी तो पार्टी मजबूत होगी। इंद्र दत लखनपाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है तो इस में हर उस कार्यकर्ता का योगदान शामिल है जिन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए अपनी पीढियां खपा दीं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनावों और विधनसभा उपचुनावों के लिए कमर कस लें और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाएं। तिलक राज शर्मा ने कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विश्वस्तरीय नेतृत्व प्राप्त हुआ है और ये हमारे लिए गौरव की बात है कि मोदी के मंत्रिमंडल में हमारे सांसद अनुराग ठाकुर एक मजबूत मंत्रालय सम्भाल रहे हैं। प्रदेश के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संग़ठन का नेतृत्व जेपी नड्डा कर रहे हैं जो हमारे प्रदेश से सम्बन्ध रखते हैं।
युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि युवा मोर्चा का इतिहास रहा है कि युवा मोर्चा ने चमड़ी और दमड़ी लगा कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। युवा मोर्चा पार्टी में अग्रणी भूमिका निभाता आया है।
बैठक में विशेष रूप से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, भाज्युमों ज़िला अध्य्क्ष कपिल मोहन शामां, सुजानपुर मंडल अध्य्क्ष शुभम बड़सर मण्डल अध्यक्ष शशि शर्मा राणा महामंत्री रोबिन, प्रगुण, मण्डल प्रभारी तेन सिंह इत्यादि उपस्थित रहे !
















Total Users : 125247
Total views : 189453