लंबलु स्कूल में कचरा प्रबंधन , जल व ऊर्जा संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलु में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध ,सूखा कचरा ,गीला कचरा व इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

 

 

इस कार्यशाला में स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रवक्ता बंदना चौहान ने सभी उपस्थित सदस्यों को कचरे से होने वाली बीमारियों व कचरा प्रबंधन पर जानकारी दी।

 

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करें, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कैसे निपटाया जाए आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई।

 

कार्यशाला में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने भी जल प्रबंधन व ऊर्जा प्रबंधन पर विशेष जानकारी उपस्थित सदस्यों को अपने संबोधन में दी । स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान राजेंद्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

 

स्कूल में स्थापित मयूर ईको क्लब के सदस्यों ने भी कचरा प्रबंधन व जल प्रबंधन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने इको क्लब प्रभारी रेणुका शर्मा , सुनील कुमार , अंजना कुमारी सहित कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को भोजन भी करवाया गया।