



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट यानी नीट-यूजी (NEET UG 2024) का आयोजन 5 मई, रविवार को दोपहर दो से शाम 5:20 बजे के बीच होगा।
City coordinator व डी. ए. वी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बताया कि हमीरपुर जिले के 6 सेंटरों DAVPUBLICSCHOOLHAMIRPUR, Tr. DAV PUBLIC SCHOOL KANGOO , SEVEN STAR SCHOOL BANI, JNV DUNGRIN , SD PUBLIC SCHOOL व HAMIRPUR PUBLIC SCHOOL में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें 3096 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है। उन्होने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।


परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जाएगा और 1.30 बजे तक चलेगा। दोपहर 1.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. एग्जाम हॉल के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप लेकर ना जाएं.




















Total Users : 126575
Total views : 191464