



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत वीरवार को हमीरपुर तहसील के गांव भारी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना और रिसोर्स पर्सन संजय कुमार ने गांववासियों को मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जागरुक मतदाता के रूप में हमें हर चुनाव में स्वतंत्र एवं निर्भय होकर और किसी भी तरह के प्रलोभन में आए बगैर केवल अपने विवेक से ही मतदान करना चाहिए। इस दौरान लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


Post Views: 186



















Total Users : 125173
Total views : 189348