

हमीरपुर(सुजानपुर)/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा के चुनाव प्रचार से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राणा बौखलाहट में है। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा के पक्ष में रविवार को धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू ने मोर्चा संभाला था।


तथा पूरी कांग्रेस एकजुटता से सुजानपुर में प्रचार में जुटी हुई है। इससे भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई है। विधायक चंद्रशेखर व सुनील बिट्टू ने कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा के पक्ष में ऊटपुर, कुठाड़, पुरली, जियाना, सीढ़ी, कक्कड बाजार, बगलू, भेरड़ा,तोरु, थोलू सहित डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाएं की।


चुनाव प्रभारी व विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि सुजानपुर का उप चुनाव किसी पार्टी का नही बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर क्षेत्र की जनता सुजानुपर को ठगने वाले और बिकाऊ के खिलाफ इस बार अपना वोट करेगी।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुजानपुर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है और 15 महीनों की सरकार में मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य सुजानपुर ने शुरू करवाए है तथा टौणीदेवी में डिग्री कॉलेज दिया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को मुख्यमंत्री का विकास रास नही आया और अपने निजी स्वार्थ के चलते उन्होंने पाला बदला। उन्होंने कहा कि सुजानपुर की जनता स्वाभिमानी है और एक बार मुख्यमंत्री खोया है, दूसरी बार नही खोएगी।


उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिला के मुख्यमंत्री को बचाने और बुकाऊ लोगों को सबक सिखाने के लिए इस बार कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को भारी बहुमत से जिताओ।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, टौणीदेवी सेक्टर इंचार्ज सुरेश कुमार,राजेश ठाकुर, पूर्व ज़िला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, पोल्युशन बोर्ड के डायरेक्टर अरुण ठाकुर, सुभाष बिट्टू , विवेक कटोच सहित अन्य कांग्रेस नेता प्रचार में जुटे हुए है।



