


धर्मशाला/विवेकानंद वशिष्ठ :- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शुक्रवार को अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। जिला चम्बा के भनौता, साहू व करियां में लोगों से मिले तथा अपने हक में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश व समाज में लकीरें खिंचने का काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश में एक खौफनाक दृष्य दिखाने में लगे हुए हैं कि अगर वे सत्ता में नही आए तो क्या होगा।

नरेंद्र मोदी देश में एक खौफनाक दृष्य दिखाने में लगे हुए



उन्होंने कहा भाजपा से वेहतर हालात पहले भारत देश के थे। उन्होंने कहा कि भाजपा श्रेष्ठ भारत की बात तो करती है, मगर उसकी सोच बेसी नही है। देश में जो तनाब पैदा किया जा रहा है उससे भारत के समाज का अच्छा होने वाला नही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जो हालत कर दी है उससे जनता में भाजपा के खिलाफ भारी विरोध देखा जा रहा है। उन्होंने कहा आज भाजपा से दस सालों का हिसाब मांगना जरुरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नोट बंदी के फैंसले को मत भूलना, जिसमें यह कहा गया कि यह काला धन है। भाजपा ने दुनिया के सामने भारत की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था को कलंकित किया।



कई दिनों तक लोग बैंकों के बाहर लाईनों में खड़े रहे। नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को अपने पैसों के लिए उन्हे भीख मांगने को मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि बैंकों में देश की जनता का पैसा था। भाजपा बताए क्या बैंकों में आंतकवादियों व अपराधियों ने खाते खोले थे, जो रातो रात नोटबंदी का फैंसला ले लिया।
आनंद शर्मा ने कहा कि 43 दिनों में कई लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि मुझे अपने क्षेत्र का पता है। मैने हिमाचल कई बड़ी संस्थाएं स्थापित की। मुझे तो पता भी नही था मैं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाला हूं। मेरी विकास की सोच थी तो मैने विकास किया।




