जयराम दिन में सपने देखना छोड़ दें, 5 साल पूरा करेगी प्रदेश सरकारः सुक्खू

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर के जगातखान्न में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रापजादा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संत्रोधित किया। मुख्यमंत्री ठाकुर मुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आम परिवार का व्यक्ति जब मुख्यमंत्री को कुर्सी पर पहुंचता है, तब वह हथियार नहीं डालता पोद्धा की तरह लड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिन में सपने देखना छोड़ दें, वर्तमान कांग्रेस सरकार भगवान के आशीर्वाद में 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

 

जयराम ने धनवल का प्रयोग करने के बाद जो नया काला कोट शपथ लेने के लिए मिलाया था, वह दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा। जिन विधायकों ने भाजपा को अपना ईमान बेचा है, उनकी पूरी कुंडली खुल रही है। जनता जान चुकी है कि विकाऊ विधायक एक महीना हिमाचल की सीमा के अंदर क्यों नहीं आए।

बिकाऊ विधायकों की खुल रही पूरी कुंडली, एक महीना परिवार को भी मुंह नहीं दिखा पाए

वह सरकार गिराने की साजिश रचने में लगे थे और परिवार को भी मुंह दिखाने बाधित नहीं थे। उन्होंने कहा कि आजाद विधायक भी इतने पैसे में बिके कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्हें भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम जकुर ने खरीदा है। जयराम फ्लॉप डायरेक्टर है उनकी दो फिल्में रिचात बदलेगाव ऑपरेशन लीटस फ्लॉप हो चुकी हैं, तीसरी फिल्म कंगना मंडी के अंगना भी फ्लॉप होगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 26 साल से भाजपा सांसद चुनकर जा रहे हैं, लेकिन संसदीय क्षेत्र में कोई बड़ी योजना नहीं ला पाए।

 

भानुपक्षी बिलासपुर-लेह लाइन की 50 प्रतिशत लागत 1250 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश सरकार दे रही है. जमीन भी हमने दी है। बिलासपुर जिते की जनता मुख्यमंत्री के नाम पर सतपाल रायजादा को चीट दे, वह संसद में आपकी आवाज उठाएंगे। तकुर रामलाल भी जो काम लेकर आएंगे उन्हें पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 1.36 लाख कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देकर सामाजिक सुरक्षा दी है।

 

केंद्र सरकार ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए, लेकिन हमारे कदम डगमगाए नहीं। वहीं राजस्थान में बनी भाजपा की सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बंद कर दी। सरकार आगे बढ़ ही रही थी कि इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी प्राकृतिक आपदा के रूप में हमारे सामने आ गई। 551 लोगों की जान चली गाई, 22 हजार परिवार बेघर हो गए, लेकिन केंद्र सरकार ने पफूटी कौड़ी की मदद हिमाचल प्रदेश को नहीं की। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री समेत अनेक केंद्रीय नेताओं से मिलकर विशेष राहत पैकेज की गुहार लगाई, मगर उनके कान पर जू तक नहीं रेंगी।

Screenshot

 

भाजपा नेताओं को आपदा प्रभावितों पर बिल्कुल दया नहीं आई. ने राजनीति करते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम तकुर, भाजपा नेता व सांसद अनुराग कुर इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाए कि प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से प्रदेश को विशेष पैकेज देने का आग्रह करते। हमारी सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देकर सभी आपदा प्रभावितों को दोबारा बसायी, आपदा राहत नियम बदलकर डेढ़ लाख रुपये की जगह 7 लाख रुपये पका मकान बनाने के लिए दिए।

 

यह कांग्रेस सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक अंबर तजुर बाबू राम गौतम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकूर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत बंगा, लोकसभा क्षेत्र के मुख्य प्रवक्ता सन्दीप सांख्यान, जिला समन्वयक विद्यासागर व कमलेंद्र कश्यप इत्यादि उपस्थित रहे।