



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिमला जिला के महानगर मंत्री अंकुश ने बयान जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ साथ समाज हित में काम करती आ रही है इसी संदर्भ में आने वाले 25 तरीक को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला कालीबाड़ी में एक पूर्वकार्यकर्ता की बैठक लोकसभा चुनावों को लेकर विद्यार्थी परिषद की भूमिका को लेकर हुई जिसमे

नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट अभियान के माध्यम से किस प्रकार प्रदेश में शत प्रतिशत मतदान हो इसकी चर्चा की गई |


लोकतंत्र के महापर्व में होगी सभी की भागीदारी



इस उपलक्ष पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने वह शत प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित करने के लिए उनके बीच जाकर उनको मतदान की भूमिका के बारे में जागरूक करने का फैसला लिया है ।
प्रदेश भर में अधिकतर संख्या पहली बार मतदान करने वाले छात्र छात्राओं की भी रहेगी । शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर देशभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे की *” रन फॉर वोट”*


प्रथम बार वोट देने वाले युवाओं के सम्मेलन के माध्यम से पूरे प्रदेश में मतदान के लिए जागरुकता अभियान” चलाने जा रही है जिससे की हिमाचल में शत प्रतिशत मतदान हो सके तथा इसमें युवा अपनी वोट के अधिकार का पूर्ण रूप से प्रयोग कर सके |
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनाने के लिए छोटी-छोटी बैठके कर के मतदान के लिए जागरूक करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों में भी जागरूकता आए और वे सभी मतदान करें, जिससे शत-प्रतिशत मतदान हो पाए।
















Total Users : 125182
Total views : 189357