सुधीर शर्मा की जीत को सुनिश्चित कर गई अमित शाह की हुकार

धर्मशाला/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   धर्मशाला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हुकार धर्मशाला से भाजपा प्रत्याक्षी सुधीर शर्मा की जीत को सुनिश्चित कर गई। रैली में जुटी भारी भीड़ ने साफ संदेश दिया गया भाजपा के प्रताक्षी सुधीर शर्मा एक कदवार के नेता ही नही जनता की पहली पसंद भी है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसे ही मंच पर सुधीर शर्मा का नाम पुकारा चारों और से उनके पक्ष में जिनदाबाद के के नारे लगना शुरु हो गए। धर्मशाला में हो रही चुनावी रैलियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली भाजपा प्रत्याशियों के विरोधियों पर भारी पड़ती नजर आई। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को प्रचार के लिए कांगड़ा के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में पहुंचे।

रैली भाजपा प्रत्याशियों के विरोधियों पर भारी पड़ती नजर आई

इस दौरान अमित शाह ने जहां लोकसभा की 4 सीटों को जीताकर केंद्र में मोदी सरकार रिपीट करवाने की अपील की तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनाने की हुंकार भर डाली। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का नाम मंच से लेते हुए शाह ने कहा कि हमें यहां से प्रत्याशी सुधीर को जितना जरूरी है।

 

क्योंकि इनके जीतने से धर्मशाला का विधायक नहीं बनेगा बल्कि प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। ऐसे में 6 जगहों पर हो रहे उपचुनाव भी भाजपा को जिताने है और फिर केंद्र में भी भाजपा की सरकार होगी और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होगी।

 

इस दौरान सुधीर शर्मा मंच से धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र से आई जनता का अभिनंदन किया। शनिवार के दिन पुलिस मैदान धर्मशाला में जनता की भीड़ एक बार फिर से सुधीर शर्मा को सर आंखो पर बिठाती नजर आई।