



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जटेहड़ी और घरथेड़ी ब्राह्मणा में अवैध निर्माण कार्यों का कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विभाग के मंडल कार्यालय हमीरपुर के प्लानिंग अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित लोगों को 15 दिनों के भीतर अवैध निर्माण को हटाने तथा संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Post Views: 265



















Total Users : 125222
Total views : 189407