



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- गत दिनों हमीरपुर के बलेटा गांव में बीस कलान की निजी जमीन पर लगाए 300 पौधे जंगल की आग से जल गए। ब्रह्म दास शर्मा की इस जमीन पर पिछले 10 सालों से प्रदेश की विभिन्न नर्सरिंयों से सागवान खैर, सिल्वर ऑक, शीशम, चंदन, तुणी, आम इत्यादि विभिन्न प्रकार के पौधे अपने खर्च से लगाए गए थे जो लगभग अब पेड़ बनने ही वाले थे।

आसपास के इलाके में भड़की आग इस वाटिका तक फैल गई और उसने सभी छोटे बड़े पौधों को सवाह कर दिया। यह पौधे अब इतना जल गए हैं कि यह फिर से हरे नहीं हो पाएंगे। इससे लगभग दो-तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया है। इसके साथ ही इस वाटिका को बाढ़ बंदी भी की गई थी उसको भी आग से बहुत नुकसान हुआ है।



ग्रामीणों ने बताया कि यह आग आसपास के इलाके से भड़कती हुई वाटिका तक पहुंची और वाटिका के साथ-साथ और जगहों पर नुकसान करती हुई आगे बढ़ी। यह आग किसने लगाई इस बात का अभी तक किसी को कोई पता नहीं चल पाया है। वाटिका और जमीन के मालिक ने संबंधित विभाग से मुआवजे की मांग की है।





















Total Users : 125213
Total views : 189397