



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को अपने मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में मतदान किया। विधायक अपने परिवार सहित सुबह 7:17 बजे मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में खड़े रहकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
विधायक आशीष ने एक घंटा दो मिनट कतार में लगकर 8:19 पर मतदान किया एवं मतदान केंद्र से बाहर आए। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मतदान राष्ट्रहित में है और सभी इस उत्सव में भारी संख्या में भाग लें।


Post Views: 428



















Total Users : 125213
Total views : 189397