



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के पेंशन से संबंधित मामलों के समाधान के लिए रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय प्रयागराज 24 और 25 जून को धर्मशाला के निकट योल छावनी के सभागार में रक्षा पेंशन समाधान आयोजन करने जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन अपनी पेंशन से संबंधित मामलों के समाधान के लिए 24 और 25 जून को योल छावनी में होने वाले रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में भाग ले सकते हैं। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।


Post Views: 251



















Total Users : 125222
Total views : 189407