



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विधानसभा क्षेत्र सदर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने वीरवार को अपने जन आशीर्वाद अभियान के तहत ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी और नारा में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।

इस मौके पर उनके साथ बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और नादौन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहे।



आशीष शर्मा ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा क्षेत्र परिवार से मिल रहा प्यार व आशीर्वाद इस बात का प्रमाण है कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की सीट भारी मतों से भाजपा की झोली में डलेगी।




उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी महज दुष्प्रचार में जुटे हैं। क्योंकि उनके पास खुद की कोई उपलब्धि नहीं है कि डेढ़ साल में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने क्या किया? आशीष शर्मा ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र परिवार अपने बेटे के साथ खड़ा है और दुष्प्रचारियों को कड़ा जवाब देगा।

उन्होंने बताया कि बीते 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने ना तो कोई बड़ी योजना हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में लाई और ना ही विधायक द्वारा दिए गए विभिन्न योजनाओं के प्रपोजल को स्वीकार किया।


विधायक जनता का नुमाइंदा होता है और जनता की ही आवाज को सरकार के समक्ष पहुंचाता है, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जनता की आवाज को दबाने का काम किया है।

वह अपनी जनता के हितों की रक्षा के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हमीरपुर की जनता उन्हें भरपूर आशीर्वाद देगी। इस मौके पर सेक्टर पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















Total Users : 126983
Total views : 192081