



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि भाजपा धनबल से चुनाव प्रचार को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमीरपुर उपचुनाव में पैसे और नशीले पदार्थ से चुनाव जीतना चाह रही है।
निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने का कारण पूछ जनता
निर्दलीय जीते विधायक से लोग इस्तीफा देने का कारण पूछ रहे है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जिस ट्रेक से बयानबाजी कर रहे उससे लगता है कि वह हमीरपुर में भाजपा नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं।
इन्हीं लोगों ने पहले पूर्व सीएम धूमल के नेतृत्व को कमजोर किया और अब पांच बार के सांसद अनुराग के नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं।
सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा उस आंकड़े को सार्वजनिक करे जिसको लेकर कह रहे हैं कि प्रदेश सरकार चली जाएगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार और मजबूत होगी। हम 38 से 41 हो जाएंगे। भाजपा के नेताओं को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि वह सत्ता के लिए व्याकुल क्यों है। उन्होंने कहा कि
पिछले 15 माह के अंदर जिस ढंग से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सशक्त होकर उबरे हैं उससे भाजपा नेता जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल बोखला गए है। उन्होंने एक बार फिर पूछा कि कभी दुश्मनों की भी सरकार होती है।
उन्होंने पूछ कि क्या भाजपा की सरकार दुश्मनों की सरकार थी। विधायक सुरेश ने चुटकी ली कि भाजपा नेता पर इल्जाम लगे हैं कि सहेलियों की सरकार थी। हमीरपुर में इनकम टैक्स के छापों को लेकर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां अपना कार्य कर रही है। इस बारे में हम कुछ नहीं कहेंगे।
Post Views: 388



















Total Users : 122770
Total views : 185646