



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- 1 एच पी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से एनआईटी हमीरपुर में सीनियर डिविजन/सीनियर विंग का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 192 का चौथा दिन कैडेट्स ने योग और शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के साथ शुरू किया। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डा. देबासीश गुहा ने बताया कि चौथे दिन कैडेट्स में से नौ सैनिक कैंप और रिपब्लिक डे कैंप के लिए चयन किया गया।
इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न प्रकार के मापदंडों को अपना कर ग्रुप हेडक्वार्टर के लिए टीम तैयार की गई। इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स को आपदा के समय में सावधानियों को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि एनसीसी एक वालंटियर संगठन है।


ऐसी आपदाओं के आने पर संगठन अपना अहम रोल अदा करता है, इसलिए एनसीसी कैडेट्स को आपदा के बारे में ज्ञान होना अनिवार्य है। इसकी बारीकियाें की जानकारी होना अति आवश्यक है। एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित होना चाहिए। ताकि वह आवश्यकता पड़ने पर खुद की व अपने समाज की रक्षा कर सकें। आपदा प्रबंधन की जानकारी प्रत्येक नागरिक को होना चाहिए। क्योंकि आपदा कहीं भी किसी भी समय आ सकती है। ऐसे में प्रशिक्षित व्यक्ति न केवल खुद की जान बचा सकता है




बल्कि अपने आस पास के प्रभावित लोगों के जान की रक्षा कर सकता है। इसके अलावा सब लेफ्टिनेंट सुरेश ने भी कैडेट्स को संबोधित किया और कहा कि मानव निर्मित आपदाओं को तो काफी हद तक रोका जा सकता है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं को रोकना असंभव होता है। इसलिए प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को अपनी सूझबूझ और विशेष जानकारी की वजह से कम किया जा सकता है।
इस मौके पर कैडेट्स ने भूकंप, बाढ़, आगजनी के समय किस प्रकार से जान माल की रक्षा हाे, स्ट्रैचर और पट्टियां बांधने के तरीके, अग्निशमन की बाल्टियों सहित प्रायोगिक तरीकों को कैडेट्स ने सीखा। इसके अलावा कैसेट्स को ड्रिल का जमकर अभ्यास भी करवाया गया। साथ ही चौथे दिन सिंडिकेटस के बीच खेल कूद प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा। इस मौके पर सभी पीआई स्टाफ व एएनओ उपस्थित रहे।

















Total Users : 125205
Total views : 189384